फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पांच फीट ऊंचाई बढ़ाकर ली नगर परिषद ने हाइड्रोलिक सीढ़ी, बैटरी से भी करेगी काम

Wed, 08 Jul 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में आई सीढी की जांच करते कर्मचारी। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की करीब साढ़े सात हजार स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए नगर परिषद को आखिरकार नई हाइड्रोलिक सीढ़ी (हाइड्रोलिक लिफ्ट) मिल गई है। दो साल पहले वापस दी गई सीढ़ी एक माह पहले मिली थी लेकिन ऊंचाई कम होने के कारण वापस लौटा दी गई थी।
विज्ञापन

अब नगर परिषद ने पहले की तुलना में करीब पांच फीट अधिक ऊंचाई वाली सीढ़ी एजेंसी से ली है। साथ ही इसमें बैटरी बैकअप की सुविधा भी दी गई है, जिससे बिजली नहीं होने पर भी इसे संचालित किया जा सकेगा। सीढ़ी की ऊंचाई 22 फीट है। इससे हाई मास्ट लाइटों को ठीक करने में आसानी होगी।
नगर परिषद ने करीब दो वर्ष पहले भी हाइड्रोलिक सीढ़ी खरीदी थी लेकिन उसकी ऊंचाई पर्याप्त नहीं होने और टायर खराब होने के कारण सात दिन बाद ही वापस लौटा दिया गया था। एजेंसी को सीढ़ी बदलकर वापस देने में करीब दो साल का समय लग गया।
विज्ञापन

अब जो नई हाइड्रोलिक सीढ़ी नगर परिषद को मिली है, उसकी ऊंचाई पहले वाली से करीब पांच फीट अधिक है। इसके अलावा इसमें बैटरी से संचालन की सुविधा भी उपलब्ध है। इससे बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का कार्य प्रभावित नहीं होगा। परिषद अधिकारियों का कहना है कि नई मशीन के जरिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत पहले की तुलना में अधिक तेजी और सुरक्षित तरीके से की जा सकेगी।

शहर में लगी हैं साढ़े सात हजार लाइटें
शहर में वर्तमान में करीब साढ़े सात हजार स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं। अब तक ऊंचे पोलों पर लगी लाइटों की मरम्मत के लिए नगर परिषद को निजी संसाधनों या वैकल्पिक व्यवस्था पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे समय और अतिरिक्त खर्च दोनों बढ़ते थे।
विज्ञापन


एजेंसी ने जो सीढ़ी तैयार करके दी थी उसकी लंबाई कम थी। अब एजेंसी ने दोबारा सीढ़ी दी है। सीढ़ी मिलने से शहर में लाइटों को ठीक करने में आसानी होगी।
सुमित चोपड़ा, एमई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें