फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बहुउद्देश्यीय भवन तैयार, किराये पर मिलेंगी 17 दुकानें

Sun, 18 Jan 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल में तैयार बहुमंजिला मल्टीपर्पज कांप्लेक्स।
विज्ञापन
जाखल। नगर पालिका का बहुउद्देश्यीय भवन तैयार हो चुका है। शहरवासियों को इसमें दुकानें किराये पर मिलेंगी। नगर पालिका ने इसका खाका भी तैयार कर लिया है। नगर पालिका प्रशासन से इस मल्टीपर्पज की बिल्डिंग में 17 दुकानें बनाई हैं, इसके साथ ही पहली मंजिल में एक हॉल का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन


वहीं इसके साथ अन्य सुविधाओं से लेंस ऑडिटोरियम बनाया गया है। पार्किंग की सुविधा के लिए प्रशासन ने बेसमेंट में इसकी व्यवस्था की गई है। प्रशासन की ओर से इसे तैयार करने के लिए 7 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस बिल्डिंग के निर्माण कार्य में करीबन 5 वर्ष का समय लगा है। सबसे खास बात यह है की इस इमारत का उद्घाटन बीते दिसंबर में मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने फतेहाबाद में खेल महोत्सव के दौरान किया था।

बता दें कि इस मल्टीपर्पज बिल्डिंग का निर्माण शहर के बीचों बीच रेलवे रोड पर पहले से स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की जगह पर किया गया है। इसकी सौगात क्षेत्रवासियों की मांग पर तत्कालीन विधायक व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे सुभाष बराला ने दी थी। इसके बाद वर्ष 2019 में भूमि पूजन कर इसका निर्माण कार्य शुरू कराया था।
विज्ञापन


प्रशासन की तरफ से इस प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई थी। निर्धारित समय सीमा में इस बहुउद्देशीय भवन का निर्माण पूरा किया जाना था, लेकिन कोरोना काल व नपा के पास फंड की कमी होने से प्रोजेक्ट के पूरा होने में देरी हुई है।

-

बोलीं पर दी जाएंगी दुकानें

नगर पालिका की ओर से फरवरी में इन दुकानों की बोली करवाकर किराये पर दिया जाएगा। प्रशासन से इसके लिए अनुमति ली जाएगी। अधिकारियों की अनुमति मिलते ही दुकानों की बोली प्रक्रिया संपन्न करवा दी जाएगी। 7 करोड़ 5 लाख की लागत से तैयार इस बहुउद्देश्यीय भवन की खासियत यह है कि इसके बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ग्राउंड तल पर 17 दुकानों का निर्माण किया गया है। प्रथम तल पर बेंक्वेट हॉल का निर्माण व द्वितीय तल पर बेहतरीन दुकानों व रेस्टोरेंट का निर्माण किया गया है। इसके ऊपर कार्यालयीन उपयोग के अनुरूप निर्माण किया गया है।

-

व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

बहुउद्देश्यीय कॉम्प्लेक्स के निकट ही रेलवे स्टेशन है। यहां से रेलवे की कई लिंक लाइन है। स्थानीय के साथ अन्य राज्यों से संबंधित लोगों का ट्रेनों के माध्यम से आवागमन रहता है। ऐसे में इस कॉम्प्लेक्स से व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा क्योंकि जिस स्थान पर यह बनाया गया है, वहां आसपास विकसित क्षेत्र है।







भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके अंदर दुकानों का निर्माण कार्य किया जा चुका है। इनको किराये पर देने के लिए बोली करवाई जानी है। इसके लिए फाइल तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजने के लिए रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है। उम्मीद है की फरवरी में दुकानों की बोली करवा किराये पर दे दी जाएगी।
विज्ञापन


-प्रवीन कुमार, सचिव नगर पालिका जाखल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें