फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मेडिकल स्टोर से एमटीपी किट बरामद

Thu, 15 May 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार शाम को गांव अहरवां में एक मेडिकल स्टोर पर छापेमार कार्रवाई की। टीम को इस दौरान दुकान से एमटीपी किट बरामद हुई। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल स्टोर संचालक संगत के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव अहरवां में संगत मेडिकोज संचालक संगत अवैध रूप से एमटीपी किट बेचता है। सूचना के आधार पर सिविल सर्जन डॉ. कुलप्रतिभा ने टीम का गठन किया। स्वास्थ्य विभाग ने डिकोय मरीज मेडिकल पर भेजा। संचालक ने जैसे ही एमटीपी किट दी तो टीम ने छापेमार कार्रवाई कर दी और मौके से किट बरामद कर ली। संचालक 1,080 रुपये में अवैध रूप से एमटीपी किट बेच रहा था। बता दें लिंगानुपात को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सख्ती कर रखी है। विभाग की टीम गर्भपात को लेकर अवैध रूप से एमटीपी किट बेचने वालों पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें