फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की गाइडलाइन के मुताबिक पहले दिन नहीं चली सिनेमा हॉल में फिल्म, कक्षाएं नहीं हुई शुरू

विज्ञापन
फतेहाबाद में सिनेमा हॉल शुरू करने की तैयारियों के बारे जानकारी देते संचालक। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
कोरोना महामारी के चलते करीब सात माह से बंद सिनेमा हॉल को केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक वीरवार को शुरू कर दिया गया। फतेहाबाद के सिनेमा हॉल पहले दिन शुरू नहीं हो पाए। पहले दिन सिनेमा हॉल में फिल्म ही नहीं चलाई गई। सिनेमा हॉल संचालक तैयारियों में जुटे रहे। शुक्रवार को दर्शकों के लिए सिनेमा हॉल खुलेगा लेकिन फिल्म देखने को लेकर मारामारी नहीं रहेगी। फतेहाबाद के शिव हंस मल्टीप्लेक्स के सिनेमा हॉल में तीन ऑडी में से अभी मात्र एक ही ऑडी में फिल्म दिखाई जाएगी। ये ही नहीं ऑडी में कुल सीटों में से मात्र 50 फीसदी ही सीटें दर्शकों के लिए रखी गई हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने अनलॉक-5 के तहत 15 अक्तूबर से दर्शकों के लिए सिनेमा हॉल खोलने की घोषणा की थी। इसी के तहत वीरवार से गाइडलाइन के मुताबिक सिनेमा हॉल खुलने थे लेकिन फतेहाबाद में शुरूआत नहीं हुई। सिनेमा हॉल संचालक कृष्ण बड़ोपलिया ने बताया कि मॉल में तीन ऑडी हैं। फिलहाल एक ही ऑडी की शुरूआत की जा रही है। ऑडी में एक सीट के बराबर वाली सीट की बुकिंग नहीं होगी। इस पर मार्क लगा दिया गया है। अगर दर्शकों का रिस्पांस अच्छा रहता है तो अन्य ऑडी को खोला जाएगा।
बिना मास्क नहीं एंट्री
ऑडी के बाहर हाथ सेनिटाइजर के लिए मशीन लगाई गई हैं। हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही एंट्री होगी। बिना मास्क के दर्शक एंट्री नहीं कर पाएगा। टिकट ऑनलाइन और मैनुअल तरीके से भी बुक हो सकेगी।
विज्ञापन

पंजाबी फिल्म से होगी शुरूआत :
सिनेमा हॉल संचालक कृष्ण बड़ोपलिया ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान नई फिल्में रिलीज नहीं हुई है लेकिन कुछ पंजाबी फिल्में आई हैं। शुक्रवार को नई पंजाबी फिल्मों के साथ शुरूआत होगी। केंद्र की गाइडलाइन के मुताबिक पूरा सिस्टम चलाया जाएगा।
कहीं परामर्श के लिए तो कहीं चली रेगुलर कक्षाएं
शिक्षा विभाग ने 15 अक्तूबर से रेगुलर कक्षाओं के लिए कोई गाइडलाइन जारी नहीं की। इसके चलते स्कूल संचालक संशय में रहे। सरकारी स्कूलों में परामर्श के लिए पहले की तरफ कक्षा नौंवी से बारहवीं तक के विद्यार्थी पहुंचे। हालांकि स्कूलों में पहले की तुलना में परामर्श लेने के लिए आने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक रही। स्पष्ट गाइडलाइन न आने के चलते सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के परामर्श देने के बाद वापस भेज दिया लेकिन प्राइवेट स्कूलों में परामर्श के बहाने रेगुलर कक्षाएं लगनी शुरू हो गई हैं। कई प्राइवेट स्कूलों ने सुबह 9 बजे से 12 बजे तक कक्षाएं लगानी शुरू कर दी हैं।
परामर्श लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी :
खंड विद्यार्थी पहुंचे
भट्टू 872
भूना 1746
फतेहाबाद 739
रतिया 1473
टोहाना 1846
जाखल 301
20 विद्यार्थियों का होगा सेक्शन, कहां से आएंगे शिक्षक
केंद्र सरकार ने गाइडलाइन जारी की है कि स्कूल 15 अक्तूबर से खुल सकते हैं लेकिन इसके लिए राज्य सरकार को देखना होगा। शर्त यह भी लगाई गई है कि एक कक्षा में 20 से ज्यादा विद्यार्थी नहीं बैठ पाएंगे। इसको लेकर सरकारी स्कूल प्राचार्यों का कहना है कि कक्षा नौंवी और ग्यारहवीं में 150 से 200 के करीब विद्यार्थी हैं। ऐसे में अगर 20-20 विद्यार्थियों का सेक्शन बनाते हैं तो शिक्षकों की जरूरत पड़ेगी। शिक्षक पहले से ही नहीं है। ऐसे में ये कर पाना संभव नहीं है।
स्कूलों में रेगुलर कक्षाएं लगाने को लेकर अभी गाइडलाइन नहीं आई है। विद्यार्थी परामर्श के लिए स्कूल आ सकते हैं। इसके लिए अभिभावकों की सहमति जरूरी है। निदेशालय से जैसे ही गाइडलाइन आएगी उसके मुताबिक आगे की व्यवस्था बनाई जाएगी।
विज्ञापन

- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें