फतेहाबाद। शहर फतेहाबाद पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी मामले में आरोपी पंजाब के मूनक निवासी मनीष को शामिल जांच कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है। फतेहाबाद पुलिस ने आरोपी को अदालत प्रोडक्शन वारंट पर लेकर चोरी मामले में शामिल जांच किया था। आरोपी पर अरोड़ा अस्पताल फतेहाबाद से मोटरसाइकिल चोरी का आरोप है। इसको लेकर पुलिस ने हिजरावां कलां के एक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग कार को भी बरामद कर लिया है। संवाद