फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किसी को फर्द मिली न किसी की आय हो सकी सत्यापित

विज्ञापन
फतेहाबाद लघु सचिवालय के बाहर  अपनी मांगो को धरनें पर बैठे पटवारी एवं कानूनगो।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल के चलते दूसरे दिन भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। कामकाज छोड़कर जिले के 66 पटवारी और 21 कानूनगो वीरवार को भी लघु सचिवालय में सांकेतिक धरने पर बैठे रहे। पटवारियों की हड़ताल के चलते जिले में 300 रजिस्ट्री, 500 फर्द और करीब 200 इंतकाल संबंधित कामकाज प्रभावित हुए। जिला मुख्यालय पर लघु सचिवालय स्थित ई-दिशा केंद्र में विभिन्न कामों को लेकर आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। किसी को फर्द नहीं मिल पाई तो किसी की आय सत्यापित नहीं हो सकी।दी रेवेन्यू पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन के प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि सरकार ने बैठक में राजस्व पटवारी का वेतनमान 25500 से बढ़ाने पर सहमति जताई थी। इसके बाद उन्होंने पिछले साल आंदोलन को समाप्त कर दिया था। जनवरी 2023 में पत्र जारी करके 25500 से बढ़ाकर 32100 करने की अधिसूचना की जारी हो चुकी है, परंतु इसी पत्र को 9 फरवरी 2023 को पुन: टिप्पणी काॅलम जारी कर दिया गया, जो न्यायोचित नहीं था। वेतनमान बढ़ोतरी का आश्वासन दिया था, परंतु अभी तक ऐसी सूचना जारी नहीं हो सकी है। इस कारण से पटवारियों और कानूनगो ने तीन दिवसीय सांकेतिक धरना शुरू किया है। जिले में पटवारियों के 160 पद हैं, जिसमें से 66 पदों पर ही कर्मचारी हैं। खाली पदों का बोझ भी मौजूदा कर्मचारियों पर पड़ रहा है। अधिकांश पटवारियों से 16 से 18 घंटे तक काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें