फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल टाउन के तीन घरों में भी मिला मच्छरों का लारवा

विज्ञापन
जाखल के मॉडल टाऊन में सर्वे करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
जाखल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू, चिकनगुनिया एवं मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम और इनके कारणों का पता लगाने को लेकर सर्वे बुधवार को भी जारी रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाखल की टीम ने वार्ड नंबर 3 मॉडल टाउन में गलियों के अंदर जमा पानी तथा नालियों में भी मच्छरों के लारवा को लेकर जांच की। जांच में तीन घरों में मच्छरों का लारवा पाए जाने पर इनके मालिकों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर पालिका को फॉगिंग करवाए जाने की भी अपील की गई है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाखल के हेल्थ इंस्पेक्टर रमेश कुमार के नेतृत्व में सर्वे कर रही टीम में शामिल जांच कर्ता गगनदीप तथा अन्य आशा वर्करों ने मॉडल टाउन के करीब 40 घरों में जाकर जांच की। घरों में रखे गमलों, पानी की टंकियों, हौदियों के अलावा बाग बगीचों में भी जमा पानी के अंदर मच्छरों का लारवा जांचा गया। इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने लोगों को मच्छरों के लारवा मिलने की जानकारी देते हुए पानी जमा न रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में पहले भी सर्वे किया गया था। जिस दौरान काफी मात्रा में इन बीमारियों का लारवा पाया गया था। लोगों को नोटिस जारी कर इसके बारे में चेताया भी गया था। जिसके बाद आज पुन: इस कार्रवाई को अमल में लाते हुए इन घरों की जांच की गई। लेकिन इसके बावजूद 3 घरों में मच्छरों का लारवा पाया गया है। जिस पर उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी इन लोगों ने इसकी रोकथाम को लेकर कदम नहीं उठाए तो जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें