घर में घुसी बडी छिपकली को काबू करते गौ रक्षा दल के नवजोत सिंह
टोहाना। शहर के रतिया रोड स्थित एक मकान में दुर्लभ छिपकली (मॉनिटर लिजर्ड) के आने से खलबली मच गई। मकान में रहने वाले परिवार के लोगों ने वन्य जीव रक्षक दल की टीम को बुलाया। वन्य जीव रक्षक दल से नवजोत सिंह ढिल्लों की रेस्क्यू टीम ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया तथा जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
पड़ोसियों ने बताया कि कुछ कुत्ते इसके पीछे लगे हुए थे, भागता भागता यह घर के कमरे में चला गया। नवजोत ढिल्लो ने बताया कि यह मॉनिटर लिजर्ड घर के कमरे के अंदर रखे कूलर के पीछे छुपी बैठी थी। कूलर को हटाकर बाहर निकाला गया। टीम ने बिना कोई नुकसान पहुंचाए जाए उसे पकड़ लिया। ढिल्लों ने बताया कि लोगों को भ्रम रहता है कि यह बहुत जहरीली होती है लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं, यह किसी तरह से कोई नुकसान नहीं पहुंचाती है।