फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बेटे का अपहरण करने की झूठी धमकी देकर ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। क्षेत्र में धोखाधड़ी से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवा कर ठगी करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि, साइबर क्राइम के किसी भी मामले में अभी तक खुलासा नहीं हुआ है और न ही कोई अपराधी पकड़ में आया है। साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके अपना कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन

ताजा मामले में शहर निवासी महिला को उसके बेटे का अपहरण करने की झूठी धमकी देकर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवा लिए गए। शहर पुलिस ने इस मामले में वार्ड नंबर 16 निवासी महिला की शिकायत पर नामालूम के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला राकेश रानी ने बताया कि उसे एक व्यक्ति द्वारा फोन करके कहा गया कि आपके बेटे को हमने उठा लिया है। उसको छुड़वाना है तो हमारे खाते में पैसे डालो। उक्त व्यक्ति ने उसे एक नकली मैसेज भी भेजा। महिला ने बताया कि उसने बिना सोचे समझे उसकी बातों में आकर उस व्यक्ति को फोन पे के जरिये 5000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। महिला ने बताया कि बाद में उसे पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें