फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गेहूं खरीद में नमी का बहाना, जांच में मिल रही 10.1%

Wed, 08 Apr 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की पुरानी अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे रखी गेहूं की ढेरी। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में गेहूं की फसल कटाई जारी है लेकिन टोहाना के अलावा किसी भी अनाज मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो सकी है। जबकि शहर की पुरानी मंडी में बुधवार को 10.1 फीसदी की नमी वाली गेहूं की फसल आई और उसकी सरकारी खरीद नहीं हो सकी। मंडी में रखी फसलों में नमी हवाला देकर एजेंसियों खरीद नहीं कर रही है। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


अब तक जिले की सभी मंडियों में 4,13,167 क्विंटल गेहूं पहुंच चुका है। बुधवार को ही 2,10,341 क्विंटल गेहूं मंडियों में आया जो सीजन की अब तक की सबसे बड़ी आवक है। जिले में अब तक 6,072 किसानों ने अपने गेट पास कटवाए हैं। इनमें से 3,021 किसानों ने बुधवार को ही प्रक्रिया पूरी की किसान गेहूं की खरीद होने का इंतजार कर रहे हैं। जबकि एजेंसी कर्मचारी कह रहे हैं कि गेहूं में नमी 12 फीसदी से कम होनी चाहिए।



टोहाना में 22819 क्विंटल हुई गेहूं की खरीद

टोहाना की अनाजमंडी में सरकारी खरीद एजेंसियों ने 22819 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। ऐसे में फसल बेचने के लिए पिछले कई दिनों से अनाजमंडी में डेरा जमाने वाले किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन




बारिश से रुकी कटाई

किसान हरी सिंह, रामकरण और काशीराम आदि ने बताया कि जिले के मौसम में आए परिवर्तन के चलते मंगलवार रात जिले में बारिश हुई। इससे फसलों में नमी मात्रा बढ़ गई। जिससे बुधवार को अनाज मंडी में गेहूं की आवक कम रही है। हालांकि जिन किसानों ने बारिश होने से पहले फसल की कटवाई की थी वे किसान मंडी में फसल लेकर पहुंचे। वहीं अनाज मंडी में गेहूं की खरीद शुरू होने का इंतजार करने वाले किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि मौसम में बादलवाही है ऐसे में अगर बारिश होती है तो फसल में नमी की मात्रा बढ़ सकती है। इससे अगले कई दिनों तक फसल की खरीद नहीं होगी।



शहर की पुरानी अनाज मंडी में दो दिन से रात काट रहे है। मौसम का भी भरोसा नहीं है और ऊपर से एजेंसियां नमी का बहाना बनाकर गेहूं नहीं उठा रही हैं। अगर खरीद में और देरी हुई तो फसल भीग जाएगी। मेरी फसल में नमी की मात्रा 10 फीसदी है।

-फतेहचंद, किसान।



:: जिले की मंडियों की स्थिति

मंडी-आवक-गेटपास
फतेहाबाद-41122-639
भट्टू-55102-1001
भूना-147950-2021
रतिया-36879-547
टोहाना-97951-1376
जाखल-10090-141
धारसूल-24073-347

:: मंडियों में गेहूं की आवक जारी है लेकिन नमी की मात्रा 12 फीसदी से ज्यादा होने के कारण खरीद शुरू नहीं की गई है। जैसे ही कोई किसान उचित नमी की फसल लेकर मंडी पहुंचेगा तो खरीद कर ली जाएगी। किसानों से अपील है कि वे फसलों की कटाई में जल्दबाजी न करें। अभी फसल में नमी है।
-अमित रोहिल्ला, मार्केट कमेटी, सचिव, फतेहाबाद।

शहर की पुरानी अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे रखी गेहूं की ढेरी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें