फतेहाबाद में बुल्डोजर के माध्यम से मोडिफाइड साइलेंसर को नष्ट करते हुए अधिकारी
फतेहाबाद। यातायात पुलिस ने मोडिफाइड बुलेट साइलेंसर के विरुद्ध शहर में विशेष अभियान चलाया। इसके तहत सोमवार को 15 मोडिफाइड साइलेंसर जब्त कर गांव अयालकी के पास उन पर बुलडोजर चलवाकर नष्ट किया गया।
यातायात प्रभारी उप निरीक्षक जयसिंह नये साइलेंसर न केवल ध्वनि प्रदूषण का प्रमुख कारण हैं, बल्कि आमजन को मानसिक तनाव और सामाजिक असुविधा का भी सामना करना पड़ता है। वाहनों में इस प्रकार के अवैध मोडिफिकेशन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी ऐसे संशोधनों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।