फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मॉडल स्कूलों में संसाधनों की कमी के बावजूद बेहतर रहा 10वीं का परिणाम

Sat, 18 Apr 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में मॉडल संस्कृति स्कूल
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के मॉडल संस्कृति स्कूलों ने सीबीएसई 10वीं कक्षा की परीक्षा में 88 फीसदी परिणाम दर्ज किया है। कुल 680 विद्यार्थियों में से 604 पास हुए हैं। परीक्षा परिणाम में कंपार्टमेंट श्रेणी के विद्यार्थियों को भी पास श्रेणी में जोड़ा गया है। जिले में टोहाना क्षेत्र के इंदाछुई स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल का परिणाम सबसे बेहतर रहा। यहां 92 विद्यार्थियों में से 91 ने परीक्षा पास की, जो जिले में सर्वोच्च है।
विज्ञापन


स्कूल प्राचार्यों के अनुसार पिछले वर्षों की तुलना में इस बार प्रदर्शन में सुधार दिखाई दिया है हालांकि अभी भी कई चुनौतियां बनी हुई हैं। शिक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि स्कूलों में आधारभूत ढांचे की कमी परिणाम को प्रभावित कर रही है। यदि संसाधनों में सुधार हो तो आने वाले समय में प्रदर्शन और बेहतर हो सकता है। साथ ही विद्यार्थियों की भाषा क्षमता मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

शिक्षकों के अनुसार स्कूलों में शिक्षकों की कमी काफी हद तक दूर हो चुकी है लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर की अभी कमी है। जाखल में खेल मैदान की कमी है। टीचरों की व्यवस्था ठीक ठीक है। इंदाछुई स्कूल में शौचालयों और कमरों की कमी है।
विज्ञापन


-

- ये रहा है परिणाम कुल छात्र पास फेल

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद 192 179 13

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भट्टूकलां 66 50 16

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना 152 126 26

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतिया 112 96 12

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदाछुई 92 91 1

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखल 66 62 4



इस साल पीएमश्री स्कूल के बच्चे भी देंगे बोर्ड परीक्षा

जिले के 14 पीएमश्री स्कूलों को सीबीएसई से मान्यता मिल चुकी है। इनमें सात ऐसे हैं जिन्हें पहले चरण में मान्यता मिली थी। इन स्कूलों के कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थी इस सत्र में सीबीएसई की परीक्षा देंगे। अगले साल सात अन्य स्कूलों के विद्यार्थी परीक्षा सीबीएसई की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


-

जिले के मॉडल संस्कृति स्कूल सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हैं। स्कूलों में बेहतर शिक्षा दी जा रही है। अगर कहीं कोई कमी है तो उसे भी सुधारा जाएगा।

-डॉ. संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें