फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और कमांडो ने चार ‘आतंकवादियों’ को पकड़ा

Fri, 12 Feb 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लघु सचिवालय के द्वितीय खंड परिसर में पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल की अगुवाई में मॉक ड्रिल किया गया। नाटकीय घटना क्रम के दौरान पुलिस बल और कमांडो ने तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आतंकवादी गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


आतंकवादी हमले के कारण पांच नागरिक और 1-1 पुलिस जवान और कमांडो घायल हो गए, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। डाक्टर जोगिंद्र के नेतृत्व में डाक्टरों का एक दल मौके पर पहुंचा, जिन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का उचित प्रबंध किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए और अपने कार्यों के लिए आए हुए नागरिकों और अधिकारियों-कर्मचारियों को भवन से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

मॉक ड्रिल में यह दिखाया गया कि किस प्रकार आपात स्थिति में पुलिस कमांडो और अन्य आपातकाल कार्यवाही अंजाम दी जाती है। पुलिस ने नाटकीय घटना क्रम को दर्शाते हुए सूचना के आधार पर पहले यह दृश्य दिखाया की लघु सचिवालय के द्वितीय खंड में पुलिस को 4 आतंकवादियों को घुसने की सूचना मिली है।
विज्ञापन


इसी घटना क्रम के तहत पुलिस कमांडो ने अपनी कार्यवाही को अंजाम दिया और इस आपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया। घटना क्रम के दौरान पुलिस बल द्वारा 4 आतंकवादियों को मौके पर काबू कर लिया। कुछ बम भी बरामद हुए, जिनमें एक रॉकेट लांचर, एक हैंड ग्रेनेड, 4 बुलेट और 5 कारतूस का खोल बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल ने बताया कि समय-समय पर विभाग द्वारा मॉक ड्रिल की जाती है, ताकि मुसीबत प्राकृतिक आपदाओं और आतंकवादी आदि अन्य परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस के जवान अपडेट रह सके और इसके साथ आम जनता को भी कार्यवाही के बारे में जानकारी हो सके। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल से पहले सूचना दी जाती है ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें