फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्रॉपर्टी आईडी में की गड़बड़ी, ईओ-एमई समेत 10 कर्मचारी निदेशालय तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रॉपर्टी आईडी में गड़बड़ी करने के मामले में मंगलवार को नगर परिषद के अधिकारियों व क्लर्कों को नगर निकाय निदेशालय में तलब किया गया। प्रॉपर्टी आईडी में गड़बड़ी को लेकर निदेशालय में शिकायत हुई थी। इसी शिकायत को लेकर निदेशालय जांच कर रहा है।
विज्ञापन

संबंधित शिकायत की जांच में शामिल होने के लिए मंगलवार को ईओ, एमई, तत्कालीन एमई, जेई और क्लर्क निदेशालय रिकॉर्ड लेकर पहुंचे। यहां पर नगर परिषद अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रॉपर्टी आईडी को लेकर अपना पक्ष रखा। पिछले माह भी ये अधिकारी तलब किए गए थे। वहीं मंगलवार को प्रॉपर्टी आईडी ब्रांच व तकनीकी ब्रांच में अधिकारी व कर्मचारी न होने से काम प्रभावित हुआ। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने को कंप्यूटर सेंटर से ऑनलाइन आवेदन किया गया था। जिस कंप्यूटर सेंटर से आवेदन हुआ था, संबंधित संचालक ने प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने को लेकर डील की थी। इसकी शिकायत निदेशालय में पहुंची। निदेशालय ने संबंधित शिकायत को लेकर जांच शुरू कर रखी है।

8 और 9 जुलाई को फिर लगेगा प्रॉपर्टी आईडी ठीक करने के लिए कैंप
नगर निकाय ने 8 और 9 जुलाई को प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटि ठीक करवाने के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए है।ं इस बार लगाए गए कैंप में नगर परिषद के पास 317 शिकायतें आई थी। कैंप में प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने को लेकर लोगों के रुझान को देखते हुए विभाग ने निर्देश दिए हैं। नगर परिषद फतेहाबाद के एरिया में करीब 29 हजार प्रॉपर्टी आईडी है। नगर परिषद निजी एजेंसी से 2023-24 के गृहकर बिल भी बंटवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें