फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: महिला ने बेटे के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ निगला, दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। गांव नागपुर में एक महिला ने अपने पति के अवैध संबंधों से परेशान होकर 17 वर्षीय बेटे के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। जहरीला पदार्थ पीने से मां व बेटे को गंभीर हालत में फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मृतक महिला के भाई गांव डुल्ट निवासी सतपाल ने बताया कि मेरी बहन सुरजीतो की शादी करीब 23 साल पहले नागपुर निवासी सुभाषचंद्र के साथ हुई थी। बहन सुरजीतो के दो बेटे हैं जिसमें सबसे बड़ा बेटा 22 वर्षीय उमेद और छोटा बेटा 17 वर्षीय रमनदीप है। बहन ने हमें कई बार बताया कि उसके पति सुभाष के गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंध हैं। जिसको लेकर कई बार बहन और सुभाष को समझाया लेकिन उसने हमारी बात नहीं सुनी। जिससे परेशान होकर सोमवार को उसकी बहन सुरजीतो और भांजे रमनदीप ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने सतपाल की शिकायत के आधार पर नागपुर निवासी सुभाष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें