रतिया में गाड़ी में लगी आग बुझाते दमकल कर्मचारी।
रतिया। अनाज मंडी में फायर ब्रिगेड के कार्यालय के सामने मंगलवार दोपहर को शॉर्ट सर्किट के कारण चलती कार में आग लग गई। कार से धुआं उठता देख गाड़ी के चालक ने बाहर कूद कर जान बचाई। मौजूद फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने जब कार में आग लगती देखी तो उन्होंने तत्परता दिखाते फायर ब्रिगेड की गाड़ी की सहायता से आग पर काबू पाया। इससे कार बच गई।
मंगलवार दोपहर एक कार अनाज मंडी क्षेत्र से गुजर रही थी जैसे ही कार फायर ब्रिगेड के कार्यालय के सामने पहुंची तो उसके चालक ने अचानक कार के इंजन से धुआं निकलता देखा कुछ ही समय में वह धुआं आग में बदल गया और आग कार के अंदर तक पहुंच गई जिसको देखते हुए कार चालक ने तुरंत दरवाजा खोल कर छलांग लगा दी। फायर ब्रिगेड के गेट पर खड़े कर्मचारियों ने यह दृश्य देखा तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बाहर निकाला और उसकी सहायता से कार पर पानी डालकर आग पर काबू पाया जिससे कार पूरी तरह जलने से बच गई।