फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, युवक गंभीर

विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर गिरी दो बाइक व खड़े लोग। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
खैरी-भूना रोड पर बुधवार की सुबह दो बाइक की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में फतेहाबाद निवासी राजकुमार की मौत हो गई जबकि चिकनवास निवासी पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल किया गया है। पुलिस बीट इंचार्ज पप्पू राम व सतबीर सिंह ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उकलाना थानाध्यक्ष रोहताश कुमार ने बताया कि फतेहाबाद निवासी 47 वर्षीय राजकुमार मसाले की सप्लाई के लिए खैरी गांव की तरफ जा रहा था। वहीं गांव साहू के डॉ. तेलूराम बिश्नोई के घर बेटे और बेटी की 16 मार्च को शादी है। उसी को लेकर डॉ. तेलूराम का भांजा चिकनवास निवासी 30 वर्षीय पंकज विश्नोई खैरी से भूना की तरफ अपने दोस्तों को शादी निमंत्रण देने जा रहा था। खैरी गांव से निकलते ही कुछ दूरी पर सड़क के बीच अचानक एक भैंस की कटड़ी आ गई। जिसे बचाने के लिए दोनों बाइक चालकों का संतुलन बिगड़ गया और दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हिसार रेफर कर दिया गया। जहां पर राजकुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। जबकि पंकज निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। दोनों ही मोटरसाइकिल आमने- सामने से टकराए हैं। इस हादसे में फतेहाबाद के राजकुमार अग्रवाल की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें