भूना। गांव रहनखेड़ी में ननिहाल में आए एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पंजाब के बुढ़लाडा के गांव गुरने कलां निवासी 45 वर्षीय महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पिछले दो दिन पहले वह मूनक गुरुद्वारे से होकर अपने मामा के घर आया हुआ था।
शनिवार की रात्रि को उसने रहनवाली के महाराजा रणजीत सिंह पार्क के पास तालाब किनारे एक कीकर के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह लोगों ने उसे देखा तो कई घंटों बाद उसकी पहचान हो पाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम हेतु फतेहाबाद भेज दिया।
पुलिस बीट इंचार्ज सत्यवान ने बताया कि मृतक के परिजन घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि महेंद्र सिंह पिछले कई महीनों से मानसिक रूप से परेशान था। जो 2 दिन पहले पंजाब में ही मुनक गुरुद्वारा में सेवा करने के लिए कहकर घर से गया था। उन्होंने बताया कि मानसिक तौर पर बीमार होने के कारण इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने मृतक के मामा जगरूप सिंह के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। संवाद