फतेहाबाद। फोरलेन पर स्थित गांव बड़ोपल के टॉप फैमिली ढाबा पर खाना खाने गए पति-पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने फतेहाबाद के अग्रवाल काॅलोनी निवासी अमित फुटेला और शिव चौक निवासी नितिन मदान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शहर के शक्ति नगर निवासी साक्षी ने सदर थाना में दी शिकायत में बताया की वह अपने पति राकेश के साथ काजला धाम मंदिर पर गए थे। रात होने पर जब वह खाना खाने के लिए बड़ोपल के टॉप फैमिली ढाबा पर रुके तो उनसे पहले से रंजिश रख रहे अमित फुटेला और नितिन मदान भी मुझे देख कर ढाबे पर आ गए और मेरे पति को अपनी गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद दोनों ने पति पर हमला बोल दिया। साक्षी ने बताया कि झगड़ा होते देख जब बीच बचाव करने वहां मैं गई तो मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। इस झगड़े में शिकायतकर्ता साक्षी को भी चोटें आई है।
कोट
टॉप फैमिली ढाबे पर हुए झगड़े की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले में अग्रवाल काॅलोनी निवासी अमित फुटेला और शिव चौक निवासी नितिन मदान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- रूपेश चौधरी, सदर थाना प्रभारी