फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिजली निगम कार्रवाई विवाद सुलझाने के लिए 21 सदस्यीय कमेटी गठित

Sat, 22 Aug 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
समैन। गांव कन्हड़ी में आयोजित पंचायत में भाग लेते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
समैन। गांव कन्हड़ी में बिजली निगम कर्मचारियों द्वारा मारे जा रहे छापे पर बनी विवाद को शांत करने और मामले को आपसी सहमति से सुलझाने के लिए शनिवार को पंचायत आयोजित की गई। पूरे मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन

इससे पहले वीरवार को हुई पंचायत के बाद विवाद बढ़ गया था। शनिवार की पंचायत में ग्रामीणों ने पूरे मामले को आपसी बातचीत से सुलझाने पर सहमति जताई। कमेटी में गांव की छत्तीस बिरादरी से एक-एक सदस्य को शामिल किया गया है।
गांव के पूर्व सरपंच और बिनैन खाप के प्रवक्ता रघुबीर सिंह नैन ने कहा कि ग्रामीण बिजली चोरी पकड़ने के अभियान का विरोध नहीं कर रहे हैं। उनका विरोध टोहाना बिजली निगम के जेई के कार्रवाई करने के तरीके से है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी नीति या कार्रवाई लागू करने से पहले ग्रामीणों को विश्वास में लिया जाना चाहिए। रात के समय घरों में जाकर कार्रवाई करना उचित नहीं है। इससे ग्रामीणों में रोष पैदा हुआ है।
रघुबीर सिंह ने कहा कि 21 सदस्यीय कमेटी बिजली निगम अधिकारियों और टोहाना पुलिस प्रशासन के साथ बातचीत करेगी। कमेटी सोमवार को ग्रामीणों का पक्ष अधिकारियों के सामने रखेगी। साथ ही विवाद का सम्मानजनक समाधान निकालने का प्रयास करेगी।
-
थाना प्रभारी से मिले ग्रामीण
कमेटी के सदस्यों ने टोहाना शहर थाना प्रभारी से मुलाकात कर मामले में गांव के लोगों का पक्ष सुने जाने की मांग की। वहीं, कमेटी के सदस्य सोमवार को बिजली निगम के एसडीओ से मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्याएं और आपत्तियां उनके सामने रखेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी विभागीय कार्रवाई में बाधा डालना नहीं बल्कि कार्रवाई के दौरान नियमों और आपसी सम्मान का पालन सुनिश्चित करवाना है।

पंचायत में ये रहे मौजूद
पंचायत में पूर्व सरपंच महाबीर सिंह, पूर्व सरपंच सज्जन सिंह, सरपंच प्रतिनिधि राममेहर सिंह, भारतीय किसान यूनियन के किसान नेता मनछिद्र सिंह, चंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता भगत सिंह, प्रेम सिंह कन्हड़ी, सोमवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पंचायत में ग्रामीणों ने मामले को बातचीत के माध्यम से सुलझाने पर जोर दिया और प्रशासन तथा बिजली निगम अधिकारियों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें