भूना। बीडीपीओ कार्यालय में आयोजित मेगा समाधान शिविर में स्टॉल पर योजना की जानकारी लेते भाजपा जि
भूना। बीडीपीओ कार्यालय में मंगलवार को 29 ग्राम पंचायतों के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए मेगा समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 25 विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं।
इनमें से जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव था उनका मौके पर ही निपटारा किया गया जबकि अन्य मामलों में संबंधित लोगों को आवश्यक दस्तावेजों और आगे की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। बीडीपीओ ऋषभ सिंगल की निगरानी में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
इस दौरान फैमिली आईडी में त्रुटियों, आधार कार्ड, बैंक ऋण, पेंशन और राशन कार्ड से संबंधित शिकायतें प्रमुख रहीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने शिकायतों की जानकारी लेकर प्राथमिकता के आधार पर समाधान की प्रक्रिया शुरू की। साथ ही ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी औपचारिकताओं और पात्रता संबंधी जानकारी भी दी गई।
शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने विभिन्न विभागों की स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी अध्यक्ष राजवीर नहला, वाइस चेयरमैन कैलाश बंसल, अरुण सेठी, एसईपीओ अशोक कुमार, ग्राम सचिव राजेश गुज्जर, कनिष्ठ अभियंता पवन कुमार, डीईओ विकास कुमार, हरदीप खिचड़ आदि मौजूद रहे।