फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को खिलाई जाएगी नीली गोलियां

Thu, 30 Jun 2016 01:01 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 उपायुक्त एनके सोलंकी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में किसी प्रकार की बीमारी न होने पाए, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पुख्ता प्रबंध करें।  उन्होंने कहा कि जिले के सभी सरकारी स्कूलों में सोमवार से कक्षा छठी से 12वीं तक के बच्चों को आयरन की गोलियां खिलाई जाएगी।

इस मौके पर सीएमओ डॉ. चौधरी ने कहा कि एनीमिया खत्म करने के लिए शपथ लें। एनीमिया से बचाव के लिए नीली गोली खाने से कोई भी व्यक्ति न घबराएं। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी स्कूलों में सोमवार से आयरन की नीली गोलियां दी जाएगी। अगर कोई बच्चा आयरन की गोली खाने से वंचित रहता है, तो उसे अगले दिन संबंधित स्कूलों के अध्यापकों की सहायता से आयरन की गोली खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमेशा नींबू पानी के साथ ही आयरन की गोली लें। खाली पेट गोली न लें। उन्होंने कहा कि गोली लेने के बाद कोल्ड ड्रिंक, दूध और दूध से बनी हुई चीजें जैसे मिठाई, दही, लस्सी इत्यादि न खाए। गोली को चबाकर न खाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें