बच्चो में लगने वाले दस्त से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग जल्द ही वैक्सीन लांच करने जा रहा है। जो कि कीटाणु के कारण लगने वाले दस्त से लड़ने की क्षमता देगा।
अप्रैल में शुरू होने वाले रोटावायरस वैक्सीन बच्चे को तीन अंतराल में दिया जाएगा। मुख्यालय ने इस संबंध में सिविल सर्जन कार्यालय को पत्र जारी कर सूचना दी है और तैयारियों की रिपोर्ट मांगी है।
स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के अनुसार रोटावायरस के कीटाणु शरीर के अंदर दाखिल कर जाते हैं जिस कारण दस्त लगते हैं। यह मुख्यतर छोटे बच्चों को ज्यादा प्रभावित करते हैं।
बच्चे को रोटावायरस की दवाई देने के बाद शरीर में रोग प्रतिरोधक की क्षमता पैदा करेगा। रोटावायरस वैक्सीन बच्चे को तीन अंतराल में 6 हफ्ते,10 हफ्ते तथा 14 हफ्ते में दी जाएगी। यह दवाई बच्चे को पहले से चल रही दवाइयों के साथ ही दी जाएंगी।
अप्रैल माह में होगी लांच
रोटावायरस वैक्सीन हरियाणा में नए साल के अप्रैल माह से शुरू की जा रही है। इस संबंध में मुख्यालय ने रिपोर्ट मांगी है कि उनके पास कितनी एएनएम और आशा वर्कर हैं जो इस अभियान को सफल बना सकती हैं।
ये होगा बच्चे की खुराक का शेडयूल
जन्म पर - बीसीजी, ओपीवी-एचईपीबी
6 वें हफ्ते ओपीवी-1, पेंटावेलेंट-1, रोटा-1
10 वें हफ्ते ओपीवी-2, पेंटावेलेंट-2, रोटा-2
14 वें हफ्ते ओपीवी-3, पेंटावेलेंट-3, रोटा-3
9 वें महीने एमसीवी-3, जेई-1
16 से 24 महीने तक डीपीटी-बी1, ओपीवी-बी, एमसीवी-2, जेई-2
5वें साल डीपीटी-बी2
आंगनबाड़ी वर्कर व एएनएम की मदद लेगा स्वास्थ्य विभाग:
फतेहाबाद में 8 सौ आशा वर्कर तथा 75 रेगुलर और 145 ठेके पर एएनएम कार्यरत हैं जो स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किए जा रहे रोटावायरस वैक्सीन बच्चों को देंगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को शनिवार और बुधवार को दवाई पिलाई जाती है।
रोटावायरस वैक्सीन अप्रैल माह में स्वास्थ्य विभाग लाने जा रहा है जो बच्चों को 6 वें,10 वें व 14 वें हफ्ते में दिया जाएगा। यह वैक्सीन बच्चों को दस्त लगने से बचाएगा।
डॉ. सुजाता बंसल, डिप्टी सीएमओ