फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मोबाइल मार्केट में अवरोधक बेअसर, नो पार्किंग में खड़े हो रहे वाहन

Tue, 16 Jun 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की मोबाइल मार्केट में अव्य​व​स्थित ढंग से खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस और नगर परिषद कई बार शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान व नो-पार्किंग के खिलाफ अभियान चला चुका है मगर हर बार इसका असर अधिक दिनों तक नहीं रहता। शहर के पालिका बाजार व मोबाइल मार्केट में अतिक्रमण के कारण सड़कों की चौड़ाई कम हो गई हैं। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए लगाए गए अवरोधक बेअसर सिद्ध हो रहे है। इससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

पालिका बाजार व मोबाइल मार्केट में दुकानों के आगे दुकानदारों का कब्जा रहता है और उनके आगे लगे ग्राहकों व दुकानदारों के अवैध तौर पर वाहन खड़े रहते हैं। मौजूदा समय में शहर की हालत ऐसी है कि लगातार सड़कों पर जाम लगता है।

पार्किंग होने के बावजूद भी नो पार्किंग में खड़े हो रहे वाहन
पालिका बाजार व मोबाइल मार्केट से कुछ ही दूरी पर पार्किंग बनाई है। पार्किंग की व्यवस्था होने के बावजूद भी वाहन चालक नो-पार्किंग में वाहन खड़े कर रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने जाम से निजात दिलाने के लिए पालिका बाजार में बडे़ वाहनों की पार्किंग की राेकने के लिए बैरिकेड के स्थान लोहे पाइप लगाई थी लेकिन कुछ ही दिनों में यह गायब हो गई जिससे अब दोबारा पुराने हालात हो गए हैं।
विज्ञापन

-
बाजार में हर समय जाम की समस्या बनी रहती है। इस ओर ना तो परिषद के अधिकारी और ना ही पुलिस ध्यान दे रही है। परिषद के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया जाएगा लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
राधेश्याम सोनी, शहरवासी।
-
शहर में अतिक्रमण के लिए कुछ दिन पहले अभियान चलाया गया था। इसके लिए पुलिस ने भी वाहनों को अंदर जाने से रोकने के लिए बैरिकेड लगाए थे लेकिन अब ये गायब हो चुके है और मात्र निशान ही बचे है।


संजीव मदान, शहरवासी।
:: पालिका बाजार और मोबाइल मार्केट सहित शहर के सभी स्थानों पर नो-पार्किंग में खड़े वाहनों का समय-समय पर चालान किया जा रहा है। नगर परिषद के साथ मिलकर अभियान और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

जयसिंह, यातायात थाना प्रभारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें