फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: घर के रास्ते घुसे दुकान में और चुरा ले गए सोने-चांदी के गहने

Mon, 23 Jun 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के डीएसपी रोड ​स्थित दुकान में चोरी मामले की जांच करते हुए पुलिस अ​धिकारीसंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। डीएसपी रोड पर रविवार देर रात एक बजे चोरों ने ज्वैलर्स की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। नकाबपोश युवक घर के रास्ते से दुकान में घुसे और करीब पांच लाख कीमत के सोने और चांदी के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा चोर दुकान में रखे करीब 25 हजार रुपये भी चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की है। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके से फिंगर प्रिंट लिए हैं।
पुलिस के मुताबिक डीएसपी रोड स्थित श्रीराम ज्वैलर्स के संचालक दीपक चोपड़ा ने बताया कि सोमवार सुबह जब दुकान पर आए तो अंदर सामान बिखरा हुआ था। सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो दो नकाबपोश युवक रात करीब एक बजे चोरी की वारदात अंजाम देते दिखाई दिए। दीपक ने बताया कि दुकान के साथ उनका मकान बना हुआ है जिसमें माता-पिता रहते हैं। मकान के साथ एक अन्य मकान का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

चोर उसके रास्ते ऊपर से पहले मकान में घुसे है। चोरों ने पहले मकान के अंदर अलमारी तोड़ी है लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद मकान के रास्ते दुकान में घुसे। चोरों ने दुकान में रखी 25 हजार रुपये, सोने की अंगूठियां व चांदी के जेवर चुरा लिए। कुछ चांदी के जेवर दुकान में मरम्मत के लिए भी आए हुए थे, उसे भी चोरी कर ले गए।
-अंगूठियां डालकर ले गए चोर

दीपक ने बताया कि चोर करीब आधे घंटे तक दुकान के अंदर रहे है। इस दौरान चोरों ने दुकान में रखी अंगूठियां उंगलियों में डाली है और बाकी सामान जेब में डालकर ले गए। चोरों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें