फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव माजरा में कपड़ों के शोरूम में घुसे नकाबपोश, बोरों में भरकर ले गए माल

Fri, 03 Oct 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव माजरा में शोरूम मेंचोरी के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस और मौके पर मौजूद अन्य दुकानदार। सं
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के नजदीकी गांव माजरा में एक शोरूम का शटर तोड़कर नकाबपोश चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोर बोरों में सामान भरकर ले गए। घटना रात शुक्रवार रात ढाई बजे की बताई जा रही है। सूचना पाकर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरी जानकारी ली। इसके बाद पीड़ित और अन्य दुकानदार इक्ट्ठे होकर सदर थाना में पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सदर थाना, सीआईए टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौके से नमूने लिए है। शोरूम संचालक अक्षित वधवा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आधी रात के बाद 2 बजकर 40 मिनट तीन-चार नकाबपोश युवक आए। आरोपी रॉड से पिछली तरफ लगे शटर को तोड़ा और अंदर घुसे। आशंका है कि चोर पिकअप लेकर आए थे। जिसके बाद सारा सामान बोरों में भरकर बाहर लाए। इन बोरों को पिकअप में डालकर ले गए। चोर साथ में सीढ़ी भी लेकर आए थे। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह का कहना है कि घटना की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंच गई थी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपी चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

-

सीसीटीवी में वारदात कैद, बाहर के कैमरे तोड़े

शोरूम संचालक राधेश्याम वधवा, अक्षित वधवा और सुनील वधवा ने बताया कि उन्हें शुक्रवार सुबह चोरी की सूचना मिली। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें तीन-चार युवक नजर आए। इन युवकों ने शोरूम में रखा सारा सामान चोरी कर लिया। चोरों ने शोरूम के बाहर लगे कैमरे भी तोड़ दिए। शोरूम के बाहर कोल्ड ड्रिंक की बोतलें और नमकीन के पैकेट भी मिले हैं। आशंका है कि चोरों ने वारदात से पहले या बाद में पार्टी भी की है। शोरूम संचालकों के मुताबिक दो माह पहले प्रतिष्ठान का उद्घाटन हुआ था। उसे करीब 30 से 35 लाख के नुकसान का अनुमान है। करीब ढाई हजार सूट चोरी किए गए हैं।
विज्ञापन


-



पंजाब व राजस्थान से खरीदारी के लिए आते हैं लोग

गांव माजरा पिछले पांच से छह सालों में जिले में कपड़े का हब बन चुका है। यहां सस्ते दामों पर कपड़ा बेचा जाता है। यहां 15 से 20 कपड़े के शोरूम खुले हुए हैं। हरियाणा के अलावा पंजाब व राजस्थान से लोग कपड़े की खरीदारी करने आते है।



-

पर्ची फेंककर मांगी गई थी रंगदारी

गांव माजरा में करीब 11 माह पहले प्रेम वस्त्र भंडार पर पर्ची फेंककर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। मोटरसाइकिल सवारों ने शोरूम के शट्टर पर फायरिंग भी की थी। हालांकि बाद में पुलिस ने मामले को सुलझा लिया था। इसके बाद अब चोरी की ये बड़ी वारदात हुई है।

-

सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि घटना की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंच गई थी और जांच शुरू की गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपी चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें