फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दिनदहाड़े घर में घुसे नकाबपोश, महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटे गहने

Thu, 13 Aug 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
लूटपाट की वारदात के बाद पीड़िता का हालचाल जानने पहुंचीं आस पड़ोस की महिलाएं। 
विज्ञापन
भूना। गांव ढाणी सांचला में बुधवार दोपहर खेत में बनी ढाणी में दो नकाबपोश युवकों ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवरात लूट लिए। घटना के समय 27 वर्षीय बसकोरी देवी अपने दो मासूम बच्चों के साथ घर पर अकेली थी।
विज्ञापन

आरोपियों ने महिला के कानों से डेढ़ तोले के सोने के झुमके, मंगलसूत्र और नाक की नोकपिन निकाल ली। इसके बाद उन्होंने घर में रखे संदूक और अलमारी को भी खंगाला। परिजनों के अनुसार घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। बसकोरी देवी घर का काम कर रही थी। इसी दौरान दो नकाबपोश युवकों को देखा।
महिला ने मुख्य गेट खोलकर बाहर देखने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया और धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। बसकोरी की सास सुमित्रा देवी और ससुर देवीलाल गेदर ने बताया कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन

सुमित्रा देवी ने बताया कि जब वह घर लाैटी तो बसकोरी घर के अंदर बेहोशी की हालत में मिली। उसके शरीर से जेवर गायब थे और सामान बिखरा पड़ा था। परिजन उसे सीएचसी भूना लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जांच अधिकारी ने बताया कि सूचना के बाद सीआईए रतिया और भूना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें