फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में सेलिबेशन फायरिंग की तो दर्ज होगा मुकदमा

Sat, 11 Jun 2016 11:25 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 विवाह समारोह में रौब दिखाने के लिए सेलिब्रेशन फायरिंग करने वालों पर पुलिस शिकंजा कसेगी। ओपी सिंह पुलिस महानिरीक्षक हिसार मंडल हिसार के आदेशों के बाद पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश नरवाल ने थाना प्रभारी तथा चौकी इंचार्ज को विवाह समारोह में गोली चलाने वालों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


यदि कोई शस्त्र लाइसेंस धारक भविष्य में शादी समारोह इत्यादि में शस्त्र लाइसेंस का दुरुपयोग करता हुआ पाया जाए तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विवाह समारोह में रुतबा दिखाने के चक्कर में लोग फायरिंग करते हैं।

ऐसी परिस्थितियों में जहां दहशत पैदा हो जाती है, वहीं कई बार हादसे भी हो चुके हैं। एसपी ने कहा कि जिले में स्थित मैरिज पैलेस, बैंक्वेट हॉल तथा धर्मशालाओं के मालिक/प्रबंधक बिना देरी के लिखित रूप से अवगत कराएं कि उनके प्रतिष्ठान में किसी शस्त्र लाइसेंस धारक को शादी समारोह के दौरान हवाई फायर न करने दें। इस संबंध मे कोई भी शिकायत प्राप्त हुई तो संबंधित शस्त्र लाइसेंस धारक के साथ-2 प्रतिष्ठान के मालिक/प्रबंधक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें