फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजे बाजार, लड्डू गोपाल की रही मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शहर के बाजार में रौनक देखी जा रही है। विशेषकर लड्डू गोपाल और राधा रानी की पोशाक, बांसुरी, झूला आदि सामग्री से दुकानें सजी हुई हैं। खासकर महिलाएं लड्डू गोपाल की सजावट की सामग्री खरीदने में व्यस्त देखी जा रही हैं। पिछले तीन दिनों में शहर के अधिकांश पूजन भंडाराें से करीब तीन हजार लड्डू गोपाल खरीदे जा चुके हैं। वहीं, मंदिरों में भी जन्माष्टमी को लेकर झांकियों को अंतिम रूप देने में कारीगर लगे रहे।
विज्ञापन

फतेहाबाद के बाजारों में इस बार जन्माष्टमी को लेकर खूब खरीदारी हुई है। दुकानदारों ने भी पर्व को देखते हुए अपनी दुकानों में भगवान श्रीकृष्ण की पोशाक, पालना, झूला और मूर्तियां आकर्षक ढंग से रखे थे। शहर के पूजन भंडारों पर भी काफी भीड़ देखी गई। सबसे अधिक डिमांड पीतल के लड्डू गोपाल की रही है। मार्केट में 100 ग्राम से लेकर नौ किलोग्राम तक के लड्डू गोपाल उपलब्ध रहे। लड्डू गोपाल की पोशाक, झूले, मुकुट, कानों के कुंडल, नंद गोपाल, पूजा सामग्री व झूले खरीदने की होड़ लगी रही।



मंदिरों में हुई लाइटिंग, झांकियां बनाने का काम भी शुरू
फतेहाबाद के मंदिरों में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिरों को लाइटों से सजाया गया है, साथ ही झांकियों का निर्माण तेज कर दिया गया है। शहर के दुर्गा मंदिर, श्रीअमर ज्योति मंदिर, श्रीश्याम मंदिर, शिवालय मंदिर में झांकी निर्माण व अन्य तैयारियां चल रही हैं। दुर्गा मंदिर में झांकियों के लिए दिल्ली व सिरसा से कारीगर बुलाए गए हैं।
विज्ञापन


कोट
दुर्गा मंदिर में जन्माष्टमी के दिन सबसे अधिक भीड़ रहती है। इस बार जन्माष्टमी पर्व को लेकर पहले से ही तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है और दिल्ली व सिरसा से आए कारीगर भव्य झांकियां बनाने में जुटे हैं। श्रीश्याम दरबार इस बार आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन


-उमेश चोपड़ा, युवा प्रधान, दुर्गा मंदिर समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें