भट्टू कलां। गांव ढांड के समीप माइनर में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की कोई पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मृतक का शव नागरिक अस्पताल में शिनाख्त के लिए रखा है। गांव ढांड के समीप आदमपुर माइनर में बुधवार सुबह लोगों ने माइनर में पड़े शव को देखकर पुलिस को सूचित किया। शव माइनर में पानी बंद होने के कारण अटका पड़ा था। पुलिस ने माइनर से शव को निकालकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। एएसआई सुभाष सैनी ने बताया कि करीब 50 वर्षीय मृतक की कोई पहचान नहीं हो सकी है। संवाद