फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तेज हवाओं से सहमे किसान, गेहूं व सरसों की फसल बिछी

विज्ञापन
फतेहाबाद के माजरा गांव में तेज हवाओं से बिछी गेहूं की फसल।
विज्ञापन
फतेहाबाद। पहले से फरवरी माह में पड़ रही तेज गर्मी के बाद मंगलवार को अचानक मौसम में बदलाव आ गया। सुबह ही से तेज हवाएं चलने के कारण हालांकि तापमान में तो गिरावट आई है, लेकिन तेज हवाओं से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। कई गांवों में गेहूं व सरसों की फसल बिछ गई। मौसम विभाग के अनुसार, तीन मार्च तक मौसम में बदलाव रहेगा और इस दौरान तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश व कई स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका है।
विज्ञापन

फतेहाबाद में मंगलवार सुबह मौसम में अचानक बदलाव आया और तेज हवाएं चलने लगी। हवाएं चलने व आसमान में हल्की बादलवाही के कारण तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट आई है। फतेहाबाद में मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। 13 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा रही थी। कई गांवों में जहां किसानों ने गेहूं व सरसों की फसल में सिंचाई की हुई थी, वहां पर फसल बिछने लगी। गांव माजरा के किसान गुरमेल सिंह, मताना के किसान रामेश्वर, हीरालाल, राजेश व धांगड़ के किसान सोमबीर व रामसिंह ने बताया कि अगैती फसल लगभग तैयार हो चुकी है और कटाई के वक्त तेज हवा चलने से फसल गिर गई है, इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि अचानक चली तेज हवा के कारण अनेक किसानों की गेहूं की फसल गिरने से दाने हलके पड़ जाएंगे, जिस कारण उत्पादन कम हो सकता है। गिरी हुई गेहूं की कटाई करने में परेशानी का सामना करना पडे़गा। उन्होंने बताया कि जब बारिश की आवश्यकता थी, तब बारिश नहीं हुई और अब फिर से मौसम खराब हो रहा है, जिससे गेहूं की पकी हुई फसल को नुकसान हो सकता है। वहीं सरसों की फसल की कटाई का काम अब आरंभ हो गया है और तेज हवाओं व बारिश के कारण सरसों का दाना गिर जाएगा और फसल अगर झुक जाएगी तो उसकी कटाई में परेशानी होगी।
कोट
गेहूं व सरसों की पछेती फसल की कटाई का समय आ गया है। अगर ऐसे में तेज हवाएं चलती रही और बारिश होती है, तो अब गेहूं व सरसों दोनों को नुकसान हो सकता है। आसमान में बिजली चमकने से चने की फली भी थोथी हो सकती है।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश सिहाग, डीडीए, फतेहाबाद।
कोट
पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में बारिश की संभावना बन गई है। एक मार्च से तीन मार्च के बीच प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश व ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम में बदलाव को देखते हुए हिसार, जींद, फतेहाबाद और सिरसा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान केंद्र, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें