फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा के तहत दिहाड़ी न देने पर मजदूरों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अयाल्की में मनरेगा के तहत काम देने में गड़बड़झाला करने, तय नियम के मुताबिक काम और दिहाड़ी न देने पर मजदूर भड़क गए। मजदूरों ने मेट का हटाने की मांग को लेकर गांव अयाल्की में रतिया रोड पर जाम लगा दिया। आरोप है कि नहर की सफाई के लिए करीब 230 मनरेगा मजदूरों को बुला लिया। इस दौरान कुछ मजदूर देरी से पहुंचे, उन्हें कहा कि तुम देरी से आए हो इसलिए दिहाड़ी कम मिलेगी। मजदूरों ने रोजाना बहाना बनाकर दिहाड़ी काटने का आरोप लगाकर फतेहाबाद-रतिया मार्ग को जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक रतिया मार्ग जाम रहा और दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। गांव के सरपंच ने समझाने का प्रयास किया लेकिन कुछ नहीं माने। प्रदर्शन करने में महिलाएं सबसे आगे रही। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार विजय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने। रोड जाम होने से लोगों को परेशानी का सामान करना पड़ा। इसके बाद एडीसी अजय चोपड़ा मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को समझाया कि सभी को काम दिया जाएगा। महिलाएं रेशमा रानी, सरोज रानी, सुनीता, रेखा ने बताया कि हमारे यहां विश्व मित्र मेट है। यह मेट गड़बड़ी कर रहा है। कई बार इसे हटाने के लिए भी कहा है लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। सोमवार को सभी को काम पर बुला लिया लेकिन जब काम करने लगे तो कहा कि सभी लोग काम पर नहीं लगेंगे। ऐसे में अगर सभी काम पर लगेंगे तो 250 रुपये ही दिए जाएंगे जिसके बाद हंगामा हो गया। एडीसी ने कहा कि नियम के मुताबिक सभी काम काम मिलेगा। नियमित दिहाड़ी के अनुसार ही काम मिलेगा। जिसके बाद महिलाएं मान गई और करीब दो घंटे बाद जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें