रतिया में पुतला फूंकते कार्यकर्ता।
- फोटो : Fatehabad
अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष जिला पार्षद कामरेड रामचंद्र सहनाल ने किसानों पर प्रदेश सरकार द्वारा किए लाठीचार्ज का विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही पर उतरी हुई है आज जब करोना की बीमारी लगातार तेजी से फैल रही है लेकिन सरकार जनविरोधी नीतियों को कोरोना की आड़ में लागू कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश का किसान मजदूर पहले ही बुरी हालत में था, लेकिन लगातार इन जनविरोधी नीतियों के कारण उसकी हालत और ज्यादा खस्ता हो चुकी है इसलिए अब बिना संघर्ष के कोई रास्ता नहीं है उन्होंने खेत मजदूरों को आह्वान करते हुए कहा कि किसान मजदूर एकता कायम करते हुए सभी गांव में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ तथा जन विरोधी नीतियों के खिलाफ गांवों में पुतले फूंके जाएंगे। शनिवार को गांव अहरवां व हमजापुर में पुतले फूंके गए। इस मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के रतिया तहसील के सचिव कामरेड मंगत राम सहनाल ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों पर किया गया लाठीचार्ज तानाशाह सरकार का परिचय दे रहा है। उन्होंने कहा की सरकार यह अध्यादेश जो किसान और मजदूर विरोधी हैं। इन्हें वापस लिया जाए अखिल भारतीय किसान सभा जो कि एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन है जो अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के साथ 234 किसान संगठनों को लेकर इन आदेशों के खिलाफ पूरे देश में बड़ा आंदोलन करेगी।