फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में धान की आवक शुरू, आढ़तियों के चेहरे खिले

विज्ञापन
टोहाना की अनाज मंडी में आई धान की फसल। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
शहर की रेलवे रोड स्थित नई अनाज मंडी में शनिवार को धान 1509 की आवक शुरू होने से आढ़ती और पल्लेदारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। फसल के खेतों में पकने के बाद अब किसान अपनी मेहनत की कमाई को मंडी में बेचने के लिए ला रहे हैं। वह ढेरी लगा रहे हैं ताकि उसकी फसल की अच्छी कीमत मिल सके। किसानों ने बताया कि पीआर परमल धान की खरीद केंद्र सरकार द्वारा की जाती है जिसे सरकार की एजेंसी सरकारी के निर्धारित मूल्य पर करती है। उन्होंने बताया कि परमल धान की फसल को मंडी में आने में अभी समय लगेगा लेकिन धान 1509 तैयार होने के चलते मंडी में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि धान 1509 को शहर के प्राइवेट शेलर ही खरीद करते हैं। मौसम अच्छा रहने के चलते धान की अच्छी फसल आने की उम्मीद है। किसान ने बताया कि इस तरहा मौसम में हो रहे बदलाव के कारण रात में अधिक ठंड हो जाती है, जिसके चलते उनकी खेतों में खड़ी फसल को बीमारी लगने का भय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पीआर धान खरीदने के लिए विशेष इंतजाम किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें