फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग में गोरखपुर के मनदीप ने किया जेआरएफ

विज्ञापन
गोरखपुर निवासी मनदीप योगी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
नवंबर में हुई नेट/जेआरएफ परीक्षा में योग विषय में फतेहाबाद के गांव गोरखपुर निवासी मनदीप योगी ने चौथी बार नेट क्वालीफाई करते हुए जेआरएफ रैंक हासिल किया है। देशभर में इस बैच में योग विषय में 45 लोगों ने जेआरएफ पाई है इसमें से पूरे प्रदेश से एकमात्र मनदीप शामिल हैं। मनदीप ने योग विषय में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार से नियमित स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने चार बार नेट जेआरएफ की परीक्षा दी जिसमें प्रत्येक बार उन्होंने नेट क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

बता दें कि नेशनल टेस्ट एजेंसी साल में दो बार राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा का आयोजन करवाती है जिसमें टॉपर विद्यार्थियों को जूनियर रिसर्च फेलोशिप के तहत छात्रवृत्ति का प्रावधान है। अपने-अपने विषयों में शोध करने के लिए विद्यार्थियों को सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती है व पीएचडी के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराती है। यूजीसी की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार इस परीक्षा में अबकी बार पूरे भारत में योग विषय में कुल 45 विद्यार्थियों को जेआरएफ के लिए चुना है जिसमें सामान्य वर्ग के 15, ईडब्ल्यूएस के 5, ओबीसी के 10 व अनुसूचित जाति के केवल 3 विद्यार्थियों को स्थान हासिल हुआ है। विशेष बात यह है कि पूरे हरियाणा से जेआरएफ प्राप्त करने वाले मंदीप योगी एकमात्र अभ्यर्थी हैं।
मनदीप योगी ने बताया कि 2015 में उनके पिता का आकस्मिक निधन हो गया। इसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। गृहस्थ जीवन के चलते पढ़ाई के लिए पूरी तरह से समय निकालना कठिन था लेकिन अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करते हुए प्रतिदिन अपने अध्ययन को जारी रखा और संकल्प शक्ति के साथ पेपर की तैयारी करते रहे।
विज्ञापन

भविष्य की योजना के बारे में मनदीप योगी ने बताया कि वह पूर्णता एकाग्र होकर पीएचडी करके देश और विदेश में योग के प्रचार प्रसार में अपना योगदान देना चाहते हैं। वह महर्षि पतंजलि द्वारा रचित योग सूत्र ग्रंथ में रिसर्च करेंगे ताकि उनकी रिसर्च को अन्य लोगों को भी लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें