फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्टू गांव में दुकान में पत्र फेंक दुकानदार से मांगी 20 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां (फतेहाबाद)। गांव भट्टू कलां के एक दुकानदार से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी मांगने वाले युवक ने दुकान में पत्र फेंककर 20 लाख रुपये न देने पर लड़के व लड़की को जान से मारने की धमकी दी है। दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भट्टू कलां गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर के समीप परचून की दुकान करने वाले सुनील ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजकर 10 मिनट पर जब वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था तो उसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर नौजवान आया। उसने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था। उस युवक ने उसे एक पत्र देने की कोशिश की। जब उसने पत्र नहीं लिया तो वह पत्र को दुकान में फेंककर चला गया। उसने पत्र उठाकर पढ़ा तो उसमें 20 लाख रुपये देने की मांग की हुई थी। पत्र में लिखा था कि अगर शुक्रवार तक 20 लाख रुपये नहीं दिए तो उसके लड़के व लड़की को जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। भट्टू थाना प्रभारी राज महेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें