फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के पुनीत जैन का था राइस मिल में खून से लथपथ मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना (फतेहाबाद)। गांव जमालपुर शेखां स्थित राइस मिल में मिले शव की शनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान मुंबई के 31 वर्षीय पुनीत जैन के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। टोहाना में ही पुनीत का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

वहीं, हत्या के आरोपी रसोइये अशोक की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी है। चिकित्सकों के बोर्ड के अनुसार सिर में चोट लगने से पुनीत जैन की मौत हुई है। बता दें कि गांव जमालपुर शेखां स्थित सरना राइस मिल में 8 अगस्त की शाम को सदर पुलिस ने खून से लथपथ युवक की लाश बरामद की थी। पुलिस ने मिल संचालक ईश सरना के बयान पर रसोइये अशोक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
छह महीने से घर से बाहर था पुनीत, नौकरी लगने की परिजनों को दी थी सूचना
मृतक के परिजनों के अनुसार पुनीत जैन करीब छह महीने से घर से बाहर रह रहा था। करीब एक सप्ताह पहले उसने परिजनों से फोन पर बातचीत में नौकरी लगने की सूचना दी थी। जानकारी के मुताबिक मृतक पुनीत जैन पहले भी आरोपी रसोइये अशोक के साथ करनाल की एक राइस मिल में नौकरी कर रहा था। वह यहां भी नौकरी की तलाश में आया था। जहां अशोक ने पुनीत की पहचान उसके मामा के बेटे के तौर पर बताई थी।
विज्ञापन

राइस मिल में मिले शव की पहचान मुंबई के पुनीत जैन के तौर पर हुई है। चिकित्सकों के बोर्ड ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम किया है। सिर पर चोट लगने से पुनीत की मौत हुई है। पुनीत आरोपी रसोइये अशोक के साथ दो महीने पहले काम कर चुका था। अब फिर से काम की तलाश में 6 अगस्त को अशोक से मिलने आया था।
विज्ञापन

-जयभगवान, प्रभारी, सदर थाना टोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें