फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: मानसिक परेशानी से जूझ रहे व्यक्ति ने की आत्महत्या, चार बच्चों को पीछे छोड़ गया मृतक

Tue, 21 Jul 2026 10:12 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल (फतेहाबाद)

सार

पुलिस मृतक के भाई शिवनाथ बयान के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई कर रही है। शव का पोस्टमार्टम टोहाना के नागरिक अस्पताल में कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नायक बस्ती निवासी कर्मवीर सिंह की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल भेज दिया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार कर्मवीर सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। वह अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। बताया गया कि उनकी शादी करीब 15 वर्ष पहले जिला जींद में हुई थी।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार परिवार पिछले करीब दो वर्षों से नई बस्ती में रह रहा था। जिस स्थान पर यह घटना हुई, वह परिवार का पुराना मकान था, जो बारिश के कारण काफी हद तक जर्जर हो चुका था। बताया गया कि कर्मवीर सिंह उसी पुराने मकान में गए थे, जहां यह दुखद घटना हुई। वही परिवार में इस घटना को लेकर पूरी तरह से चीख पुकार मची हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस मृतक के भाई शिवनाथ बयान के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई कर रही है। शव का पोस्टमार्टम टोहाना के नागरिक अस्पताल में कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जाखल थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया की मामले में गहनता से जाँच कर रहे है, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है। शव को कब्जे में ले लिया है, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें