फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बस में सीट को लेकर हुआ झगड़ा तो तेजधार हथियार से किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। बस में सीट को लेकर हुए झगड़े को लेकर एमएम कॉलेज के पास तीन युवकों ने आईटीआई डिप्लोमा धारक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत के चलते उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। फतेहाबाद शहर पुलिस ने घायल कृष्ण कुमार निवासी सरवरपुर की शिकायत पर गोलू व संदीप निवासी कुकड़ावाली तथा रवि निवासी बनगांव के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कृष्ण कुमार ने बताया कि उसने आईटीआई में डीजल ट्रेड में डिप्लोमा किया है। वह अप्रेंटिस के लिए भोड़िया खेड़ा आईटीआई में आया हुआ था और इसके बाद मोटरसाइकिल पर लिफ्ट लेकर एमएम कॉलेज के पास आ गया। यहां पर उपरोक्त लोगों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कृष्ण ने बताया कि इन लोगों के साथ उसका बस में बैठने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में उक्त युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। फतेहाबाद शहर पुलिस ने कृष्ण की शिकायत पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई गुरदित्ता ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें