भट्टूकलां। भट्टूकलां कॉलेज के समीप रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
रेलवे पुलिस चौकी आदमपुर प्रभारी सतीश ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली की एक शव भट्टूकलां कॉलेज के समीप रेलवे लाइन पर पड़ा है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद सामान्य अस्पताल में पंहुचाया। उन्होंने बताया कि शव की पहचान करीब 55 वर्षीय भट्टूकलां निवासी जयनारायण के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक मानसिक रूप से परेशान था और बीमार रहता था। रात्रि को किसी ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।