फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव रोंझावाली के पास दो युवक 84.60 ग्राम हेरोइन के साथ काबू

Fri, 05 May 2023 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। क्राइम ब्रांच फतेहाबाद की टीम ने गांव रोंझावाली के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों से 84.60 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक क्राइम ब्रांच फतेहाबाद की टीम गांव रोंझावाली पुल के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक टीम को देखकर वापस मुड़ने लगे। टीम ने शक के आधार पर दोनों युवकों को काबू कर लिया। जांच के दौरान दोनों युवकों से 84.60 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। दोनों युवकों की पहचान पंजाब के रिओंदकलां निवासी रणजीत सिंह व लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ रतिया सदर पुलिस ने गांव ब्राह्मणवाला में दो युवकों से 20 किलो चूरापोस्त बरामद किया है। पुलिस ने गांव ब्राह्मणवाला निवासी संदीप और जगतार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उक्त चूरापोस्त गांव के ही एक जीवन सिंह नाम के व्यक्ति से लेकर आए थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गांव के ही संदीप, जगतार और जीवन के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें