फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खुशी राठी ने ताइक्वांडो में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
पदक विजेताओं को सम्मानित करते आयोजक। 
विज्ञापन
टोहाना। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से सोनीपत में आयोजित 58वीं स्कूली राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में फतेहाबाद जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए ऋग्वेदा इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा ने शानदार परिणाम हासिल किया है।
विज्ञापन

छात्रा खुशी राठी ने अंडर-17 ताइक्वांडो प्रतियोगिता के अंडर-32 किलोग्राम भार वर्ग की ब्राउन बेल्ट कैटेगरी में कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रधानाचार्य राजन दुबे ने कहा कि छात्रा खुशी राठी ने अपनी मेहनत और खेल कौशल से विद्यालय का मान बढ़ाया है। खेलों में भाग लेकर छात्र-छात्राएं आत्मविश्वास, टीम भावना और अनुशासन जैसे गुण सीखते हैं। हम ऐसे हर प्रयास को प्रोत्साहित करते रहेंगे और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहयोग देंगे। स्कूल चेयरमैन प्रदीप कुमार ने कहा कि खुशी की सफलता पर हमें गर्व है, यह सिर्फ एक पदक नहीं, बल्कि छात्राओं में छिपे प्रतिभा और संघर्ष का प्रतीक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें