फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चार साल से बदहाल मताना की मुख्य फिरनी, ग्रामीण परेशान

Sun, 06 Sep 2026 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव मताना की जर्जर फिरनी। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव मताना की मुख्य फिरनी पिछले करीब चार वर्षों से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं और इंटरलॉकिंग टाइलें उखड़ी पड़ी हैं। इससे ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत और पंचायती राज विभाग ने अब तक सड़क की सुध नहीं ली है। ग्रामीण राकेश, संदीप, दलीप और रोहतास ने बताया कि गांव की मुख्य फिरनी पर पहले इंटरलॉकिंग टाइलों से सड़क बनाई गई थी। करीब चार वर्ष पहले पाइपलाइन डालने के लिए सड़क को कई जगह से खोदा गया।
ग्रामीणों के अनुसार पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हो गया लेकिन सड़क को पहले की स्थिति में नहीं लाया गया। समय बीतने के साथ खोदी गई जगह धंसती चली गई। इससे सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य फिरनी गांव के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है। इसी रास्ते से गांव के लोगों के अलावा आसपास के क्षेत्र से आने-जाने वाले लोग भी गुजरते हैं। पैदल राहगीरों के साथ बाइक, कार, ट्रैक्टर और अन्य भारी वाहन भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। सड़क खराब होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है। वाहनों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा भी बना रहता है।
-
गली धंसने से बने गड्ढे
पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई जगह कई हिस्सों में धंस चुकी है। इससे सड़क पर छोटे-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाता है। पानी भरने के बाद गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की मांग की
ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और प्रशासन से मुख्य फिरनी का जल्द निरीक्षण कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जहां से इंटरलॉकिंग टाइलें उखड़ी हैं वहां दोबारा टाइलें लगाई जाएं। सड़क पर बने गड्ढों को भरकर इसे समतल किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि चार वर्ष से चली आ रही समस्या अब गंभीर हो चुकी है। केवल गड्ढे भरने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। पूरी सड़क की स्थिति जांचकर जरूरी निर्माण कार्य कराया जाना चाहिए।
-
:: गांव की फिरनी का निर्माण कार्य जल्द शुरु हाेगा। पुरानी इंटरलॉक के स्थान पर नई ईंटें लगाकर निर्माण कार्य किया जाएगा। मुख्य फिरनी को मजबूत करने के लिए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

- दलबीर, सरपंच, गांव मताना।

गांव मताना की जर्जर फिरनी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें