फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भट्टू में बनेगा महाराजा अग्रसेन चौक, मंत्री विपुल ने दिए 11 लाख रुपये

Thu, 22 Oct 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टू में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को सम्मानित करते अग्रवाल स
विज्ञापन
भट्टूकलां। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में मंत्री विपुल गोयल ने भट्टू में महाराजा अग्रसेन चौक के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने चौक के निर्माण के लिए अपने कोष से 11 लाख रुपये देने का ऐलान किया। समारोह में अग्र समाज के लोगों ने सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन

अग्रवाल सभा के तत्वावधान में आयोजित समारोह में मंत्री विपुल गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी समाज को समानता, भाईचारे और सेवा की प्रेरणा देते हैं। उनका एक रुपया और एक ईंट का सिद्धांत सामाजिक सहयोग और परस्पर सहायता की मिसाल है। महाराजा अग्रसेन ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और सहयोग देने का संदेश दिया था।
विपुल गोयल ने कहा कि अग्रवाल समाज ने व्यापार, उद्योग, आर्थिक विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने समाज के लोगों से महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसी उद्देश्य से भट्टू में महाराजा अग्रसेन चौक बनाने की मांग सामने रखी गई।
विज्ञापन

अग्रवाल सभा के प्रधान ब्रह्मानंद गोयल और सतीश गोयल ने मुख्य अतिथि सहित समारोह में पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन का जीवन और उनके आदर्श समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक एकता, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत किया जा सकता है।
सुनील सिंगला ने अग्रवाल सभा की ओर से वर्षभर में किए गए जनहित के कार्यों और गतिविधियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक और धार्मिक प्रस्तुतियां दीं। अग्रवाल सभा ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में सीएम विंडो एमिनेंट सदस्य सतीश गोयल, कोलकाता से प्रभात मित्तल, हिसार से संजय डालमिया, आदमपुर से घीसा राम जैन, दीपक बंसल, तरसेम, फतेहाबाद से रामनिवास, भारत भूषण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें