फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में मरीजों के जांचे गए फेफड़े, 40 फीसदी के मिले कमजोर

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में अस्थमा दिवस को लेकर जागरूक करते हुए डॉ.मनीष टुटेजा
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में मंगलवार को अस्थमा दिवस को लेकर ओपीडी में आने वाले मरीजों के फेफड़े की जांच स्पाइरोमीटर से की गई। इसके अलावा अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्पाइरोमीटर से जांच के दौरान 40 फीसदी मरीजों के फेफड़े कमजोर मिले। इस दौरान करीब 104 मरीजों के फेफड़ की जांच मशीन के जरिए की गई। जांच के दौरान जिन मरीजों के फेफड़े कमजोर मिले उन्हें मेडिसिन दी गई।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा ने बताया कि जिन मरीजों को अस्थमा की दिक्कत है या फिर जो महिलाएं चूल्हे पर खाना बनाती है। इसके अलावा जो लोग धूम्रपान करते हैं उनके फेफड़े कमजोर हो जाते हैं और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है। ऐसे में समय रहते उपचार लेना जरूरी होता है। इसी के चलते मरीजों की जांच की गई है।
अस्थमा से बचाव को लेकर किया गया जागरूक
विश्व अस्थमा दिवस को लेकर नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मरीजों को अस्थमा से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में एसएमओ डॉ. सुभाष, डॉ. मनीष टुटेजा व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। डॉ. मनीष टुटेजा ने कहा कि ये सीजनल रोग है। प्रदूषण के दौरान काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। पूरी प्रोटेक्शन के साथ बाहर निकलें। अगर दवाई चल रही है तो उसे रेगुलर लें। बच्चों को काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। प्रदूषण के दौरान बाहर न निकलने दें। इसके अलावा ठंडे और गर्म का परहेज रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें