फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते सामान का झांसा दे कंपनी ने लगाई लाखों की चपत

Wed, 17 May 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
टोहान ठगी का शिकार हुए लोग एसएचओ को शिकायत देते हुए । - फोटो : amarujala beuro
विज्ञापन
बस स्टैंड के पास स्थित गली में स्थित एक ट्रेडिंग कंपनी टोहाना के 60 से अधिक लोगों को लाखों रुपये की चपत लगाकर फरार हो गई है। मंगलवार को जब लोग दिए गए एडवांस के बदले सामान लेने पहुंचे तो दफ्तर पर ताला लटका मिला। इसके बाद लोगों ने कंपनी के मोबाइल नंबरों पर फोन करना चाहा तो फोन भी बंद मिले। इसके बाद शहर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग कंपनी कार्यालय के बाहर पहुंचे और हंगामा करने लगे। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शिकायत करने को कहा। बताया गया है कि आरोपी दक्षिण भारतीय है, जिसकी पहचान दक्षिणामूर्ति शिंगाराम के रूप में हुई है। इसके बाद पीड़ित लोग शहर थाने पहुंचे और अपनी शिकायत दी। इस दौरान लोगों ने शहर थाने का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी कुलदीप यादव को भी अपनी व्यथा सुनाई।
विज्ञापन

ठगी का शिकार हुए संजय, माथुर सिगंला आदि ने बताया कि शांति ट्रेडिंग कंपनी सामान के मूल्य का 40 प्रतिशत पहले जमा करवा लेती थी और ग्राहकों को लुभाने के शोरूम में सामान डिस्पले किया हुआ था। पीड़ितों ने बताया कि शोरूम में रखे सामान को दिखा कर एडवांस में पैसे लेकर डिस्काउंट देने के नाम पर बुकिंग की जाती थी तथा एक सप्ताह में सामान की डिलीवरी करने का झांसा देते थे। लोगों ने सस्ते के लालच में एडवांस में लाखों रुपये जमा करा दिए और एक सप्ताह में समान आने का इंतजार करने लगे। मंगलवार सुबह जब लोग सामान लेने आए तो शोरूम बंद देख उनके होश उड़ गए।

मेरी तो कार भी ले गए, एसपी साहब से मिलने दो
गीता कालोनी निवासी बलिंद्र को जब पता चला कि थाने में निरीक्षण के लिए जिला पुलिस कप्तान आए हुए हैं तो वे अपने साथियों के साथ उनसे मिलने पहुंचे। लेकिन बाहर खडे़ कर्मियों ने उन्हें मिलने से रोक लिया। इस पर अपनी व्यथा सुनाते हुए बलिंद्र ने कहा कि कंपनी के अधिकारियों ने उसकी कार किराए पर ली थी। आरोपी उसकी कार को भी ले गए।
विज्ञापन



जिला पुलिस कप्तान कुलदीप सिंह ने कहा कि इस मामले की जानकारी मिली है। थाना प्रभारी को कहा गया है इसमें जो भी तथ्य सामने आएं, उसके आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें