फतेहाबाद में पकड़े गए नशा तस्करों के बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी स्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। एंटी नारकोटिक्स सेल ने अकांवाली बाईपास पुल के नीचे कार्रवाई करते हुए महिला समेत दो आरोपियों को 281 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 56 लाख रुपये है। खेप हिसार के पीरांवाली क्षेत्र में पहुंचाई जानी थी।
डीएसपी जय सिंह ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल के नेतृत्व में टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। सूचना के आधार पर टीम ने अकांवाली बाईपास पुल के नीचे दबिश दी। तलाशी में हर्षदीप उर्फ बग्गा निवासी पीरांवाली, हिसार और शरणजीत कौर उर्फ काजल निवासी गुरु के कोठे, थाना रामपुरा फूल, बठिंडा के कब्जे से 281 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में प्राथमिकी दर्ज की है।
-
प्रेमिका के साथ मिलकर करने लगा हेरोइन तस्करी
डीएसपी के अनुसार पंजाब निवासी शरणजीत कौर हिसार के हर्षदीप उर्फ बग्गा के साथ सहमति संबंध में रह रही है। हर्षदीप अभी हाल ही में 18 साल का हुआ है। हर्षदीप की प्रेमिका शरणजीत कौर के खिलाफ नशा तस्करी के पहले भी दो केस दर्ज हैं। वहीं जिले में नशा सप्लायर महिलाओं को हथियार बना रहे है। कुछ दिन पहले कोकीन के साथ एक उत्तराखंड की छात्रा पकड़ी जा चुकी है।