एक दूसरे से अनजान युवक-युवती ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की और दोस्ती प्यार में बदल गई। अब दो साल बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। वीरवार को नववाहित जोड़े ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश एके वर्मा की अदालत में पुलिस सुरक्षा दिलवाई जाने के लिए याचिका दायर की है।
बता दें कि झज्जर की 22 वर्षीय युवती आरती और नाढोड़ी के 21 वर्षीय युवक उग्रसैन की फेसबुक पर दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके चलते 16 दिसंबर 2015 को उन्होंने स्थानीय सुंदर नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। आरती ने बताया कि वह झज्जर की रहने वाली है और जेबीटी पास है।
अग्रसैन की ओर से फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। अग्रसैन ने बताया कि वह 12वीं पास है। उन दोनों के बीच दो साल दोस्ती व प्यार का सिलसिला चला और इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को समझा। आखिरकार उन्होंने आर्य समाज मंदिर में 16 दिसंबर को शादी कर ली।