गांव कन्हड़ी के पास खेतों में पलटी हुईं गाड़ी। संवाद
- फोटो : आंख अस्पताल में यही होंगी निशुल्क जांचे।
समैन। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात करीब साढ़े दस बजे लोडिंग गाड़ी गड्ढे में पलट गई। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया, जबकि वाहन को भारी नुकसान पहुंचा।
चालक राजेश ने बताया कि वह गांव में शादी का सामान उतारने के बाद टोहाना लौट रहा था। रात में अंधेरे में सामने से तूड़ी से लदा ट्रैक्टर अचानक सामने आ गया। टक्कर से बचने की कोशिश में गाड़ी असंतुलित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को बाहर निकाला। गनीमत रही कि उसे कोई चोट नहीं आई। घटना से कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।