फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षर भारत मिशन के तहत 7700 ने दी बुनियादी साक्षरता परीक्षा

Mon, 24 Aug 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत रविवार को जिले भर में 7700 नवसाक्षरों ने ’’बुनियादी साक्षरता परीक्षा’’ दी। यह परीक्षा राष्ट्रीय साक्षरता मिशन एवं राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान, नई दिल्ली के सौजन्य से हुई।
विज्ञापन


 इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर गांव के वरिष्ठतम विद्यालय में परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। परीक्षा में महिलाओं की संख्या सर्वाधिक थी। परीक्षा में 15 वर्ष से ऊपर के नवसाक्षरों ने भाग लिया। कई गांवों में बडे़ उत्साह का माहौल था।
  

  जिला मिशन समन्वयक सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि गांव किरढान में 75 नवसाक्षरों ने यह परीक्षा दी, जिसमें 40 महिलाएं शामिल थी। गांव के प्रेरक सुनील व मंजू के सहयोग से रा.व.मा. विद्यालय में परीक्षा का आयोजन किया गया। मानावाली गांव में प्रेरक सुनीता व रमना के सहयोग से 69 नवसाक्षरों ने परीक्षा दी जिसमें 55 महिलाएं थी।
विज्ञापन


जाखल मंडी में प्रेरक आदिश मित्तल व इंदु के सहयोग से 70 नवसाक्षरों ने परीक्षा दी जिनमें 42 महिलाएं थी। जाखल गांव में प्रेरक सुनीता व जसवीर कौर के सहयोग से 67 नवसाक्षरों ने परीक्षा दी जिसमें 63 महिलाएं थी। चांदपुरा में भी प्रेरक जंटा सिंह व कर्मजीत कौर के द्वारा 55 नवसाक्षरों को परीक्षा में बिठाया गया जिसमें 31 महिलाएं थी।

उन्होंने बताया कि फतेहाबाद जिला को इस परीक्षा के लिए 7000 नवसाक्षरों का लक्ष्य दिया गया था। जबकि जिला में  प्रेरकों की बदौलत 7681 नवसाक्षरों ने इस परीक्षा में भाग लिया जिसमें से 2798 पुरुष व 4883 महिलाएं थी। इस परीक्षा में सफल होने वाले सभी नवसाक्षरों को प्रमाण-पत्र दिये जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें